शनिवार, अगस्त 26, 2017

मुस्लिम लड़की जो इस्लाम छोड़कर इंसान बन गई

एक मुस्लिम लड़की जो इस्लाम छोड़कर इंसान बन गई
पाकिस्तानी मूल की इस लड़की ने अपने ब्लॉग पर एक दिन ऐलान कर दिया कि वो इस्लाम छोड़ रही है और इसके साथ ही उसने बिना नकाब के अपनी पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इतना ही नहीं, इस लड़की ने इस्लाम छोड़ने की पूरी वजह अपने ब्लॉग पर बताई है। अपने साथ और दूसरी मुस्लिम महिलाओं के साथ बर्ताव की जो बातें इस लड़की ने बताई हैं वो वाकई डराने वाली हैं। इसके बाद से इस लड़की को दुनिया भर से इस्लामी कट्टरपंथियों की धमकियां और गालियां मिल रही हैं।
सेरेना ने क्यों छोड़ा इस्लाम?
इस्लाम छोड़ने के पीछे 24 साल की सेरेना ने जो कहानी बताई है वो बेहद दर्दनाक है। ब्लॉग में एक जगह सेरेना ने लिखा है कि शरिया कानून ने मुस्लिम औरतों को गुलाम बनाकर रखा हुआ है। उन्हें जानवरों से भी गई-गुजरी हैसियत दी गई है और यह सब मज़हब के नाम पर हो रहा है। सेरेना ने बताया है कि उसकी मां को उसके पिता बुरी तरह मारा-पीटा करते थे, बड़े होने पर जब उसने पिता को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि इस्लाम में बीवी को पीटने की छूट है। सेरेना ने लिखा है कि जब मैंने खुद पढ़ा कि “वाकई मेरे पिता सही कह रहे हैं तो मेरा भरोसा इस्लाम से उठ गया। बचपन में जब मेरा खतना हुआ था तो उस दर्द को भी मैं आज तक भूल नहीं सकी।” सेरेना पढ़ाई के सिलसिले में लंदन आई थी और उसने महसूस किया कि इस्लाम के बाहर की दुनिया कितनी खुशनुमा है। इसके बाद उसने खुलकर इस्लाम और शरिया के खिलाफ लिखना शुरू कर दिया। इसी महीने की 19 तारीख को उसने पूरी तरह से इस्लाम का त्याग कर देने का फैसला लिया। इसकी शुरुआत उसने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए की। इस पोस्ट में सेरेना ने लिखा है:
“मैं आजाद हूं। अब और छिपने की जरूरत नहीं। अब नकाब में चेहरा छिपाने की भी जरूरत नहीं। कभी भी नहीं।”
I’m free. No more hiding, no more veils. Never.
— Serena (@Atheistserena) November 18, 2016

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें